कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले साल भारत समेत कई देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं। लेकिन अब अमेरिका ने अपने दरवाजे एक बार फिर खोल दिए हैं। हालांकि अमेरिका की यात्रा करने के लिए कोरोना महामारी के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य है यानी यात्री को वैक्सीन की दोनों खुराकें लगी होनी चाहिए।
आठ नवंबर से अमेरिका ने टीकाकरण करवा चुके अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर से सभी प्रतिबंध हटा दिए। इनमें भारत भी शामिल है। लेकिन अमेरिका के लिए विमान में चढ़ने से पहले उन्हें कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी। व्हाइट हाउस ने पिछले महीने इन राहतों को देने का एलान किया था। इसने कहा गया था यात्रियों को विमान में चढ़ने से पहले टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
प्रतिबंध हटने से भारतीय नागरिक खासे उत्साहित