Skip to content

इंस्टा की टॉप 5 इंफ्लुएंसर सेलेब्रिटी में इस भारतीय अभिनेत्री को मिली जगह

आलिया भट्ट इस साल हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में 'वंडरवूमेन' गल गडोट के साथ होगी और यह इस साल मई में रिलीज हो सकती है।

कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आलिया को हाल ही में इंस्टाग्राम पर शीर्ष पांच सिनेमा अभिनेता/अभिनेत्री की लिस्ट में स्थान मिला है। इस लिस्ट में जगह पाने वाली वह अकेली भारतीय और एशियाई अभिनेत्री हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शीर्ष पांच एक्टर इंफ्लुएंसर्स (प्रभावशाली व्यक्तित्व) की इस लिस्ट में आलिया भट्ट चौथे स्थान पर हैं।

अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेंडाया मरी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर स्पाइडर-मैन फेम अभिनेता टॉम हॉलैंड, तीसरे स्थान पर दिग्गज अभिनेता विल स्मिथ और पांचवें पर हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज हैं।

आलिया भट्ट इस साल हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं।

आलिया भट्ट इस साल हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में 'वंडरवूमेन' गल गडोट के साथ होगी और यह इस साल मई में रिलीज हो सकती है। जेमी डोर्नान भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण ब्रिटिश फिल्म निर्माता टॉम हार्पर कर रहे हैं। यह फिल्म आलिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इस साल आलिया भट्ट की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी फरवरी में रिलीज हुई थी और एसएस राजामौली की आरआरआर मार्च में आई ती। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र है' जो सितंबर में रिलीज हो सकती है। इसमें वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। बता दें कि दोनों हाल ही में वैवाहिक बंधन में बंधे हैं।

बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी हैं और अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। 2018 में आई उनकी फिल्म 'राजी' ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ 2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' में भी उनके काम की खूब तारीफ हुई थी।

Comments

Latest