सबसे लंबी उड़ान! बेंगलुरू से 16 घंटे में सीधे सैन फ्रांसिस्को पहुंचाएगी ये फ्लाइट

सैन फ्रांसिस्को से भारत के बेंगलुरू आने-जाने के लिए एयर इंडिया के यात्रियों को अब यहां-वहां उतरकर दूसरी फ्लाइट नहीं लेनी पड़ेगी। एयरलाइंस 2 दिसंबर से भारत और अमेरिका के इन दोनों शहरों के बीच अपनी नॉन स्टॉप उड़ान को फिर से शुरू करने जा रही है। आठ महीने पहले कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से और यात्रियों की घटती मांग के कारण एयर इंडिया ने इस सर्विस निलंबित कर दी थी।

2 दिसंबर को फ्लाइट AI175 दोपहर 2:20 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगी और 16 घंटे 10 मिनट में 14,000 किमी की दूरी तय करके सैन फ्रांसिस्को पहुंचेगी। Photo by Ragnar Vorel / Unsplash

यह एयर इंडिया का 14,000 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला सबसे लंबा रूट होगा। भारत से आने-जाने वाली यह सबसे लंबी उड़ान होगी। एयर इंडिया अपने 238 सीटों वाले बोइंग 777-200 LR विमान के जरिए इस सेवा को संचालित करेगी।