Skip to content

हादसे का शिकार हुआ ऑस्ट्रेलिया से आया भारतीय परिवार, पति-पत्नी की मौत, बच्चे घायल

यह परिवार शमशाबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया से आया था। इन्होंने रेड्डीगुडेम के लिए एक टैक्सी की। रास्ते में उनकी कार एक पुलिया की दीवार से जा टकराई। हेमाम और रजिथा ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी में काम करते थे और लंबे समय बाद भारत आए थे।

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहने वाले भारतीय मूल के पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ तेलंगाना आए हुए थे और यहां से आंध्र प्रदेश में अपने गांव जा रहे थे। लेकिन, एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दर्दनाक घटना होने के बाद से उनका पूरा परिवार सदमे में है।

जानकारी के अनुसार यह परिवार मंगलवार की रात को शमशाबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया से आया था। इन्होंने रेड्डीगुडेम के लिए एक टैक्सी की। रास्ते में उनकी कार एक पुलिया की दीवार से जा टकराई। हादसे में हेमान बरादर (40) और उनकी पत्नी रजिथा (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रेड्डीगुडेम गांव का रहने वाला है। हेमाम और रजिथा ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी में काम करते थे और लंबे समय बाद भारत आए थे।

पुलिस को शक है कि कार के ड्राइवर को नींद आ गई होगी और वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा होगा। एडिलेड में हेमाम और रजिथा के परिजन और मित्र इस खबर को सुनने के बाद झटके में हैं। ये लोग दोनों बच्चों की मदद करने के लिए पैसा जुटाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लिया जा रहा है।

Comments

Latest