एशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आयलैंडर्स (AAPI) विक्ट्री फंड ने 2022 के मध्यावधि चुनाव से पहले 2 भारतीय अमेरिकियों को शीर्ष पदों पर नियुक्त किया है। AAPI राजनीतिक समिति ने शेहन दत्ता को नेशनल पॉलिटिकल डायरेक्टर और वैभव जैन को नेशनल आउटरीच डायरेक्टर नियुक्त किया है।
ये नियुक्तियां एक करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले AAPI समुदाय को शिक्षित, सशक्त और सक्रिय बनाने के विक्ट्री फंड कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से फंड यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि समुदाय के विविधतापूर्ण मत का प्रतिनिधित्व हो सके।