अमृतकाल में भारत बने स्वास्थ्य सेवाओं का हब, AAPI के वरिष्ठ प्रवासी नेता ने बढ़ाया हाथ

भारतीय मूल के कई लोग भले ही विदेश में रह रहे हों लेकिन अपने वतन की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं डॉ. संपत शिवांगी। डॉ. संपत अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों की संस्था AAPI के नेता हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सुविधाओं का हब बनाने में प्रवासी समुदाय सरकार की मदद करना चाहता है। इसके लिए वह सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, वित्त, बैंकिंग और राजनीति हर तरह से सहयोग देने को तैयार हैं।

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ डॉ. संपत शिवांगी

2016 में भारतीय प्रवासी दिवस सम्मान से सम्मानित डॉ. संपत शिवांगी हाल ही में इंदौर में आयोजित भारतीय प्रवासी दिवस समारोह में भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए थे। डेलिगेट्स को संबोधित करते हुए डॉ. संपत ने कहा कि हम लोग साथ मिलकर काम करें तो भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप ही बदल सकते हैं।