Skip to content

IDP USA ने न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड के लिए ग्रैंड मार्शल और गेस्ट ऑफ ऑनर की घोषणा की

परेड में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और खिलाड़ी प्राची तेहलान सेलिब्रिटी ग्रैंड मार्शल होंगी और गेस्ट ऑफ ऑनर गायन सनसनी शिबानी कश्यप हैं। इसके अलावा हॉलीवुड/बॉलीवुड अभिनेता प्रशांत गुप्ता, और नविका समूह के अध्यक्ष नवीन शाह भी शामिल होंगे।

आईडीपी यूएसए ने हाल ही में भारत दिवस परेड के लिए ग्रैंड मार्शल और गेस्ट ऑफ ऑनर की घोषणा की है। भारत दिवस परेड 7 अगस्त 2022 को न्यूयॉर्क के हिक्सविले में होगी। न्यूयॉर्क के उप महावाणिज्य दूत डॉ वरुण जेफ लॉन्ग आइलैंड की इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भाग लेंगे। परेड का यह संस्करण भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक वर्ष में है।

आईडीपी यूएसए के अध्यक्ष विमल गोयल और सलाहकार मुकेश मोदी ने बताया कि उनके 11वें भारत दिवस का ईक्यू (मनोरंजन भागफल) बढ़ रहा है। परेड में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और खिलाड़ी प्राची तेहलान सेलिब्रिटी ग्रैंड मार्शल होंगी और गेस्ट ऑफ ऑनर गायन सनसनी शिबानी कश्यप हैं। इसके अलावा  हॉलीवुड/बॉलीवुड अभिनेता प्रशांत गुप्ता, और नविका समूह के अध्यक्ष नवीन शाह भी शामिल होंगे। एंटरटेनमेंट स्टेज पर शिबानी एक घंटे तक परफॉर्म करेंगी। न्यूयॉर्क में जन्मे प्रशांत भी सरप्राइज एक्ट करेंगे।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest