अतुल्य भारत की वो खास जगहें जहां परमिट लिए बिना कदम रखना मना है

भारत असीम सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की धरती है। यहां नई जगहों और नई चीजों को एक्सप्लोर करने के इच्छुक लोगों के भी अच्छी-खासी संभावनाएं हैं। सफर के शौकीन अगर भारत की यात्रा पर हैं तो उनके लिए यह सिलसिला कभी खत्म नहीं हो सकता। हालांकि भारत के सभी 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करना एक जैसा नहीं है।

भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को भी विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां जाने के लिए आपको परमिट लेना होगा भले ही आप भारतीय ही क्यों न हों।