Skip to content

टोरंटो के नाइटक्लब में सिख युवक को गोली लगी, इलाज के दौरान मौत

पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। घटना की वजह के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।

कनाडा के टोरंटो में एक नाइट क्लब के अंदर गोली लगने से 26 वर्षीय सिख युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान प्रदीप बराड़ के रूप में हुई है। वह ग्रेटर टोरंटो के ब्रैम्पटन में रह रहे थे। नाइटक्लब में गोली लगने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में 24 वर्षीय एक महिला भी घायल हुई है, लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। घटना की वजह के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस ने घटना के संदिग्धों की पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest