वर्ष 2016 से लेकर अब तक पुणे में रहने वाले 248 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। पुणे प्रशासन ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है। पुणे कलैक्ट्रेट के अनुसार पाकिस्तान से आकर भारत के इस जिले में बसे 20 शरणार्थियों को 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी। साल 2017 में 32 को दी गई। 41 को 2018 में मिली। वर्ष 2019 में 24 को भारत की नागरिकता प्रदान की गई जबकि 2020 में केवल 18 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता मिल पाई। इसके बाद 2021 में 80 और जुलाई 2022 तक 31 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता दी गई। अधिकारियों ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी का प्रकोप रहा इसलिए संख्या स्वाभाविक तौर पर कम ही रही। जिन लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है उनमें से अधिकांश हिंदू हैं।
पुणे में 248 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
पाकिस्तान से आकर भारत के इस जिले में बसे 20 शरणार्थियों को 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी। साल 2017 में 32 को दी गई। 41 को 2018 में मिली।