भारतीय मूल के डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर अमरदीप सिंह को 'द गुरु नानक इंटरफेथ पुरस्कार'

सिंगापुर में रहने वाले सिख शोधकर्ता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह को साल 2022 के लिए 'द गुरुनानक इंटरफेथ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। 14 नवंबर को न्यूयॉर्क के वुडबरी में एक औपचारिक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

भारत में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अमरदीप सिंह लॉस्ट हेरिटेज प्रोडक्शंस नाम से सिंगापुर में एक विजुअल मीडिया प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। इसमें उनकी पत्नी विनिंदर कौर भी योगदान देती हैं। यह प्रोडक्शन हाउस भूली-बिसरी विरासतों के अनुसंधान और प्रलेखन पर केंद्रित है।