प्रवासी भारतीय दिवस में महारथियों का मेला, एक मंच पर दिखेंगे तीन देशों के राष्ट्रपति

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कुल 27 भारतीय प्रवासियों को सम्मानित किया जा रहा है जिसमें गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली भी शामिल हैं। 10 जनवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। खास बात ये है कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत और गुयाना के राष्ट्रपति के अलावा सूरीनाम गणराज्य के प्रमुख भी एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चैन संतोखी और गुयाना गणराज्य के अध्यक्ष इरफान अली की मौजूदगी रहेगी। दिलचस्प बात ये है कि ये सभी राष्ट्राध्यक्ष भारतीय मूल के हैं और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं।