पंजाब: अमेरिकी NRI के बेटे का था रिसेप्शन, चलने लगीं गोलियां, 15 गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

भारत के राज्य पंजाब में एक एनआरआई परिवार के शादी समारोह में गोलीबारी की घटना के बाद आज पंजाब पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआरआई परिवार ने घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना का संज्ञान लिया था।

मुख्य आरोपी कालू जयंतीपुरिया की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने छह एसयूवी के अलावा खाली कारतूस, आठ तलवारें और चार बेसबॉल बैट जब्त किए हैं।

दरअसल इस हादसे को लेकर अनिवासी भारतीयों में व्यापक आक्रोश था। कल एनआरआई परिवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस एक शराब ठेकेदार के प्रभाव में काम कर रही है। यह घटना चार नवंबर की है।