प्रवासियों का जलवा: 15 देशों के उच्च पदों पर 200 भारतीय

वैसे तो भारतीय बरसों से विश्व पर अपनी छाप छोड़ते रहे हैं लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद को ग्रहण करके ऋषि सुनक ने एक बार फिर भारतीय प्रवासियों के बीच इस चर्चा को शुरू हो गई है कि कितने भारतीय विश्व के अलग-अलग देशों में प्रमुख पदों पर आसीन हैं। ये भारतीय प्रवासियों के लिए न सिर्फ खुशी की बात है बल्कि गर्व करने का भी विषय है। दरअसल भारतीयों ने अपने मेहनत और लगन से दुनिया के कई देशों के श्रेष्ठ पदों पर अपनी जगह बनाई है।

हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस भारत में चेन्नई की एक स्तन कैंसर शोधकर्ता रही हैं जबकि उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के एक अर्थशास्त्री थे।

भारतीय डायस्पोरा के बीच काम करने वाले एक अमेरिकी संगठन इंडियास्पोरा ने अपनी  '2021 इंडियास्पोरा गवर्नमेंट लीडर्स लिस्ट’ में यह दावा किया है कि 200 से अधिक भारतीय मूल के लोग 15 देशों में शीर्ष नेतृत्व पदों पर हैं और उनमें से 60 से अधिक कैबिनेट पदों पर काबिज हैं।