भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस अमेरिकी शहर बोस्टन में 'भारत दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। प्रतिष्ठित बोसोनियन लैंडमार्क, चार्ल्स नदी के तट पर हैच मेमोरियल शेल में यह कार्यक्रम 15 अगस्त को दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगा। इंडिया एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर बोस्टन ((IAGB) हर साल यह आयोजन करता है। कई दशकों से हैच शेल में भारत की आजादी का जश्न मनाया जाता रहा है।
पिछले वर्ष कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों की वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। यह आयोजन न्यू इंग्लैंड में फैले हुए हजारों भारतीय-अमेरिकी लोगों के दिलों के बेहद करीब है। अगस्त 2020 में अमेरिका के 35 शहर और कस्बों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने तिरंगा और अमेरिकी ध्वज फहराकर जश्न मनाया।
