शक्ति और एकता के एक ऐतिहासिक प्रदर्शन के रूप में 75 भारतीय अमेरिकी संगठनों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने की घोषणा की है।
ये 75 संगठन अमेरिका के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर को दोपहर चार बजे से रात आठ बजे तक किया जाएगा। इंडो-अमेरिकन ऑर्गेनाइजेशंस (INDO-AMERICAN ORGANIZATIONS ) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।